दुष्कर्म के आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 10:02 PM

विज्ञापन

दुमका कोर्ट . गोपीकांदर थाना क्षेत्र के टायजोर गांव के अनूप मंडल ने एसीजीएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसके विरुद्ध दुष्कर्म करने तथा सोने का चेन ले लेने का आरोप है. टायजोर की महिला ने 15 अक्तूबर को गोपीकांदर थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने बताया था कि वह […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट . गोपीकांदर थाना क्षेत्र के टायजोर गांव के अनूप मंडल ने एसीजीएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसके विरुद्ध दुष्कर्म करने तथा सोने का चेन ले लेने का आरोप है. टायजोर की महिला ने 15 अक्तूबर को गोपीकांदर थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने बताया था कि वह शौच के लिए तालाब गयी थी. इसी दौरान अनूप मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी थी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मार देगा. घटना के बाद से ही पुलिस उसके खोजबीन में लगी हुई थी………………….मोटरसाइकिल की चोरीदुमका कोर्ट . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा मसीपाड़ा में 14 नवंबर की रात सुनिता टुडू के घर से मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. सुनीता टुडू घटना के समय अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी. रात में मैन गेट में ताला नहीं लगा था, लेकिन गाड़ी लॉक था. सुबह बच्चों ने देखा कि गाड़ी गायब थी और सुनीता टुडू ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. ………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola