अखाड़ा ने की मांझी थान की सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 10:02 PM
दुमका . दिशोम मारंग बुरू युग जाहेर अखड़ा व दुंदिया, लेटो गांव के ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संतालों के धरोहर व धर्म स्थल मांझी थान की साफ -सफाई कर पुआल की झोपड़ी बनायी गई. अखाड़ा के सच्चिदानंद सोरेन ने बताया कि सरकार द्वारा बीच-बीच में संतालों के पूज्य स्थलों का पक्कीकरण किया […]
दुमका . दिशोम मारंग बुरू युग जाहेर अखड़ा व दुंदिया, लेटो गांव के ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संतालों के धरोहर व धर्म स्थल मांझी थान की साफ -सफाई कर पुआल की झोपड़ी बनायी गई. अखाड़ा के सच्चिदानंद सोरेन ने बताया कि सरकार द्वारा बीच-बीच में संतालों के पूज्य स्थलों का पक्कीकरण किया जाता है, लेकिन झारखंड बनने से आजतक दोनों गांवों में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है. श्री सोरेन ने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति,सभ्यता व पहचान को बचाये रखने के लिए अखड़ा इस तरह के कई सामाजिक कार्य करते रहेंगे. मौके पर सुनील टुडू, सलीम मरांडी, बाबूधन हांसदा, सुराई टुडू, माने टुडू, इमल मरंाडी, बाबूराम मुर्मू, सुरेश टुडू, मिसील मरांडी आदि थे. …………………………………फोटो17 डीएमके 1मांझी थान में पुआल का झोपड़ी बनाते आदिवासी लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










