चुनाव/// भाजपा में शामिल हुई सुशीला// पूर्व सांसद बटेश्वर हेंब्रम की पुत्री हैं सुशीला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 10:02 PM
प्रतिनिधि, दुमका दुमका प्रखड के बड़तल्ली में महिला मोरचा द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने अपने जन संपर्क अभियान के तहत हिस्सा लिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा मरांडी ने राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुमका के विकास के लिए […]
प्रतिनिधि, दुमका दुमका प्रखड के बड़तल्ली में महिला मोरचा द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने अपने जन संपर्क अभियान के तहत हिस्सा लिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा मरांडी ने राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुमका के विकास के लिए वैसे लोगों का चुना जाना आवश्यक है जिसे क्षेत्र से लगाव हो और जो इस मिट्टी का हो और क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हो. उन्होंने लोभ और लालच से ऊपर उठ कर वोट देने की अपील की. मौके पर दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अपना योगदान किया. इनमें पूर्व सांसद बटेश्वर हेंब्रम की पुत्री सुशीला हेंब्रम, सगड़भंगा के कुर्बान अंसारी, इस्लाम अंसारी, रहमान अंसारी, इदरीस अंसारी, बाबलु अंसार, जगरनाथ मंडल, सलामत अंसारी, नौषाद अंसारी,नजरूल बीबी, नाजीया बीबी, सगुन बीबी, शंकर मंडल, कुश महतो, केशव मंडल शामिल हैं. मौके पर जिला मंत्री विभा ओझा, महिला मोरचा महामंत्री प्रिया रक्षित, बेबी मंडल, जुली सिन्हा, सनोखा देवी, बेबी कुमारी, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे. एक अन्य कार्यक्रम में डॉ लुईस ने मसलिया प्रखंड के रानीघाघर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. यहां उत्तराखंड के विधायक ओम गोपाल, जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता, केदार मंडल, प्रभारी रामप्रताप सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाष दास, अर्जुन सिंह उपस्थित थे.—————–17-डीएमके-बीजेपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










