डॉ लुईस मरांडी ने दिया त्यागपत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 9:03 PM
दुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संताली विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ लुईस मरांडी ने इस्तीफा दे दिया है. कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हालांकि इस त्यागपत्र को सिंडिकेट की मंजूरी मिलना शेष है. कुलसचिव डॉ पीके घोष ने सोमवार को 85/14 के तहत इस आशय […]
दुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संताली विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ लुईस मरांडी ने इस्तीफा दे दिया है. कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हालांकि इस त्यागपत्र को सिंडिकेट की मंजूरी मिलना शेष है. कुलसचिव डॉ पीके घोष ने सोमवार को 85/14 के तहत इस आशय की अधिसूचना जारी कर दिया है.——————–डॉ राम के वित्तीय अधिकार छीने गयेदुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने बीएसके कॉलेज बरहरवा के प्रभारी प्राचार्य डॉ रघुनंदन राम के सभी वित्तीय अधिकार को छीन लिया है. संबंधित महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितता के कुछ मामले सामने आये थे, जिसमें जांच की प्रक्रिया जारी है. पारदर्शी तरीके से जांच हो सके, इसके लिए विवि प्रशासन ने यह कदम उठाया है. संताली विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विश्वनाथ हांसदा को वित्तीय शक्तियां प्रदत्त कर दी गयी हैं. वे बर्सर के साथ आवश्यक वित्तीय कार्य कर पायेंगे. इस आशय की भी अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










