ओके... सरकारी मोटरयान चालकों ने की बैठक, कहा// लोस चुनाव के बकाया पारिश्रमिक का करें भुगतान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2014 8:02 PM
संवाददाता, दुमकाझारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ की दुमका जिला शाखा की बैठक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की अध्यता में इंडोर स्टेडियम प्रांगण में हुई. जिसमें लोकसभा चुनाव 2014 में कार्यरत सभी चालकों के पारिश्रमिक भुगतान करने की मांग उपायुक्त से की गयी. संघ के नेताओं ने दैनिक वेतनभोगी चालकों को भी सरकार […]
संवाददाता, दुमकाझारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ की दुमका जिला शाखा की बैठक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की अध्यता में इंडोर स्टेडियम प्रांगण में हुई. जिसमें लोकसभा चुनाव 2014 में कार्यरत सभी चालकों के पारिश्रमिक भुगतान करने की मांग उपायुक्त से की गयी. संघ के नेताओं ने दैनिक वेतनभोगी चालकों को भी सरकार के नियमानुसार पारिश्रमिक का भुगतान करने का अनुरोध किया. इसी बैठक में जिला समाज कल्याण कार्यालय के सेवानिवृत्त चालक महावीर मिस्त्री को सम्मानित किया गया तथा समारोहपूर्वक विदाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी. मौके पर दिनेश कुमार सिंह, अब्दुल सलाम, भोला शर्मा, मो कयूम, झीपा कच्छप, शेख कबीरुद्दीन, मुन्ना साह, मो मुसलिम, मो जावेद, अशोक महतो, पुरुषोत्तम कुमार, बितुस बेसरा, जयदेव महतो, वीर बहादुर सिंह, मो सलाउद्दीन, उमेश राम, मो नाजीर, मो एनुल हक, नवीन शर्मा, पौलुस टुडू आदि मौजूद थे.——————फोटो16 डीएमके चालक—————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










