कुआ में मिला युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 10:02 PM
दुमका कोर्ट. शहर के कड़हरबील के निकट सुंदरटोला में कुआं से शुक्रवार को एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त मांझी टोला कड़हरबील के प्रमोद मरांडी के पुत्र विरेंद्र मरांडी के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर परिजनों ने शव को देख कर पुलिस को बताया कि विरेंद्र […]
दुमका कोर्ट. शहर के कड़हरबील के निकट सुंदरटोला में कुआं से शुक्रवार को एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त मांझी टोला कड़हरबील के प्रमोद मरांडी के पुत्र विरेंद्र मरांडी के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर परिजनों ने शव को देख कर पुलिस को बताया कि विरेंद्र मरांडी सोमवार से घर से लापता था. परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर नहीं की है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है. मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










