संताल परगना में भाजपा ने बनायी बूथों को जीतने की रणनीति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

– राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह व प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र- सभी सतरह प्रत्याशियों के अलावा विस पूर्णकालिक व जिला अध्यक्ष-महामंत्री रहे उपस्थित- पार्टी में नाराज चल रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं को मनाने पर भी चरचा————————-संवाददाता, दुमकाभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह एवं प्रदेश प्रभारी सह […]

विज्ञापन

– राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह व प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र- सभी सतरह प्रत्याशियों के अलावा विस पूर्णकालिक व जिला अध्यक्ष-महामंत्री रहे उपस्थित- पार्टी में नाराज चल रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं को मनाने पर भी चरचा————————-संवाददाता, दुमकाभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह एवं प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संताल परगना प्रमंडल के सभी 17 प्रत्याशियों, विधानसभा के पूर्णकालिक तथा दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ एवं जामताड़ा जिला के अध्यक्ष-महामंत्री शरीक हुए. बैठक में मुख्य रुप से सभी बूथों को जितने की रणनीति बनायी गयी. प्रत्याशियों-संगठन के पदाधिकारियों को जीत के गुर बताते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करने को कहा गया. कहा कि जीत के लिए उन्हें बूथों को जीतना होगा. इसके लिए श्री सिंह ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने पर जोर दिया. लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में टिकट नहीं मिलने से तथा संगठनात्मक मुद्दों पर विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं को मनाने पर भी चरचा की गयी. मैहर गार्डन में आयोजित की गयी थी बैठकभाजपा की उक्त संताल परगना स्तरीय बैठक शहर के मैहर गार्डेन के सभागार में की गयी थी. बैठक में संताल परगना प्रभारी बीडी शर्मा, उत्तराखंड से आये धान सिंह रावत, प्रत्याशियों में डॉ लुईस मरांडी, अभयकांत प्रसाद, सुरेश मुर्मू, उदय शंकर सिंह, सत्यानंद झा, विरेंद्र मंडल, राज पलिवाल, नारायण दास, देवेंद्र नाथ सिंह, अशोक भगत, रघुनंदन मंडल, अनंत ओझा, हेमलाल मुर्मू, ताला मरांडी, साईमन मरांडी, देवीधन टुडू , संजू तिवारी मौजूद थे.——————–फोटो14-डीएमके-बीजेपी मीटिंग——————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola