रानीश्वर -आमजोड़ा पथ पर यातायात सेवा बाधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2014 11:05 PM
प्रतिनिधि, रानीश्वरदुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के रानीश्वर बाजार से आमजोड़ा तक पथ निर्माण कार्य जारी रहने तथा पथ पर जगह-जगह पुल निर्माण कराये जाने से इस पथ पर यातायात सेवा बाधित हो रहा है. लोगों को आमजोड़ा नदी पुल पारकर पडि़हारपुर, कामती गांव होकर रानीश्वर बाजार तक पहुंचना पड़ता है. पडि़हारपुर व कामती गांव के बीच […]
प्रतिनिधि, रानीश्वरदुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के रानीश्वर बाजार से आमजोड़ा तक पथ निर्माण कार्य जारी रहने तथा पथ पर जगह-जगह पुल निर्माण कराये जाने से इस पथ पर यातायात सेवा बाधित हो रहा है. लोगों को आमजोड़ा नदी पुल पारकर पडि़हारपुर, कामती गांव होकर रानीश्वर बाजार तक पहुंचना पड़ता है. पडि़हारपुर व कामती गांव के बीच रास्ता संकीर्ण होने के कारण चार पहिया व उससे बड़ी गाड़ी को पार करने में काफी परेशानी हो रही है. गांव के अंदर विपरीत दिशा से दो गाड़ी पहुंच जाने पर पास देने में परेशानी होती है. दूसरी ओर पडि़हारपुर, कामती गांव के अंदर से भार वाहन गाडि़यों का आवागमन होने से पडि़हारपुर से कामती गांव का रास्ता जर्जर हो गया है. इस रास्ते से दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि रानीश्वर-आमजोड़ा पथ पर पहले जहां पुल नहीं था. वहां भी वेवजह रास्ता काटकर नये सिरे से पुल का निर्माण कराया जा रहा है. ……………………………………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










