ट्रक की चपेट में बच्ची घायल, सड़क जाम
दुमका नगर : शहर के दुधानी बायपास रोड में नेशनल स्कूल के समीप बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी छोटी कुमारी को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसके दोनों पैर कुचला गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुहल्ले के आक्रोशित लोगों ने बायपास रोड को जाम […]
दुमका नगर : शहर के दुधानी बायपास रोड में नेशनल स्कूल के समीप बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी छोटी कुमारी को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसके दोनों पैर कुचला गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मुहल्ले के आक्रोशित लोगों ने बायपास रोड को जाम कर दिया और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की. जाम की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी रामकिशुन यादव दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. अनुरोध के बावजूद लोग मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे. बाद में घटनास्थल पर बीडीओ विजय कुमार सोनी पहुंचे और उन्होंने मुआवजे के तौर पर 10 हजार रूपये देने का आश्वासन दिया.
घायल बच्ची अपनी साईकिल से टय़ूशन से घर जा रही थी. इतने में अज्ञात ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. हादसे के बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. मिली जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल से उसे बाहर रेफर कर दिया गया. लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी माता अस्पताल में भर्ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










