हर्षोउल्लास के साथ मना माहमोड़े और काराम पूजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2014 8:35 PM

विज्ञापन

“ दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर अखड़ा “ और दुन्दिया गांव के ग्रामीणों केसंयुक्त सहयोग से को माहमोड़े और काराम पूजा हर्षोउल्लास के साथ भुरकुंडा पंचायत के दुन्दिया गांव में संपन्न हुआ. गांव में सुख-शांति और कोई बिमारी ना हो उसके लिए माहमोड़े पूजा किया गया. माहमोड़े पूजा मंझी थान,जाहेर थान और कुल्ही मुचह (गांव […]

विज्ञापन

“ दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर अखड़ा “ और दुन्दिया गांव के ग्रामीणों केसंयुक्त सहयोग से को माहमोड़े और काराम पूजा हर्षोउल्लास के साथ भुरकुंडा पंचायत के दुन्दिया गांव में संपन्न हुआ. गांव में सुख-शांति और कोई बिमारी ना हो उसके लिए माहमोड़े पूजा किया गया. माहमोड़े पूजा मंझी थान,जाहेर थान और कुल्ही मुचह (गांव के अंत में) में सम्पन्न हुआ.जिसमे मंझी थान और कुल्ही मुचह में एक-एक पाठा का बलि दिया गया और जाहेर थान में दो पाठी और एक भेड़ का बलि दी गयी और पूजा की गयी. इसमें जाहेर थान में प्रसाद स्वरुप खिचड़ी ग्रामवासीयों ने ग्रहण किया.

कल शाम से आज सुबह तक काराम पूजा कियागया.जिसमे गुरु बाबा और ग्रामीण लोग पहाड़ से काराम पेड़ के टहनी को काट करगांव में लाते है और उसका पूजा पाठ करते है.काराम गुरु रात भर काराम विनतीकरते है.सुबह काराम के टहनी को ग्राम के सभी महिला चूमन(आरती उतारना)करते हैऔर अंत में पोखरा या नदी में विसर्जन करते है.

इस पूजा में सुरेश टुडू,सलीम मरांडी,सोकलमुर्मू,बाबुराम मुर्मू,बाबुधन हांसदा,सुनील टुडू,विनय हांसदा,माने टुडू,मोगोलमुर्मू,मार्शल मुर्मू,सोनातन किस्कू,सुरजमुनी हांसदा,बिटिया टुडू,जयप्रकाशमुर्मू,गणेश टुडू,किशोर टुडू,बाबुराम सोरेन,निलमुनी हेम्ब्रोम,सुरजमुनीटुडू,शर्मीला मरांडी,लखी मुर्मू,बहामुनी हेम्ब्रोम,सच्चिदानंद सोरेन के साथ
काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola