डायन कह महिला को किया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2014 5:48 AM

विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत मानुडीह गांव के पूर्णी मुमरू ने गांव के गांगो मरांडी, सूरज मरांडी, बोदीलाल मरांडी, महाशय मरांडी, ग्राम प्रधान देवाशीष मरांडी, ढेना मरांडी व जानगुरु पर घर में घुस कर मारपीट करने व डायन कहने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत कर बताया कि जानगुरु के कहने पर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत मानुडीह गांव के पूर्णी मुमरू ने गांव के गांगो मरांडी, सूरज मरांडी, बोदीलाल मरांडी, महाशय मरांडी, ग्राम प्रधान देवाशीष मरांडी, ढेना मरांडी व जानगुरु पर घर में घुस कर मारपीट करने व डायन कहने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत कर बताया कि जानगुरु के कहने पर आरोपी ने उसे डायन कहा. इसके लिए गांव में पंचायत बैठी. पंचायत में 10 हजार रुपये का महिला पर जुर्माना लगाया गया.

महिला की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उसने जुर्माना देने पर असमर्थता व्यक्त की तो उसके साथ मारपीट करने व गांव से कहीं भी परिवार के साथ चले जाने की धमकी दी गयी. पीड़िता ने बताया कि उसे गांव के चापाकल पर पानी लेने नहीं दिया जाता है, गांव में एक दूसरे के घर आने-जाने व एक साथ मवेशी चराने पर भी पंचायत रोक लगा दी है. परेशान पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है. भादवि की धारा 323, 341, 384, 448, 385,34 व डायन प्रथा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola