तेज रफ्तार ने ली दो की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2014 5:50 AM
दुमका/सरैयाहाट : दुमका में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गयी, जबकि एक का इलाज गंभीर अवस्था में देवघर में चल रहा है. पहली घटना दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर दुधानी टॉवर चौक के निकट महावीर मंदिर के सामने बुधवार की सुबह हुई. यहां कोयला लदे एक ट्रक ने एक युवक को कुचल […]
दुमका/सरैयाहाट : दुमका में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गयी, जबकि एक का इलाज गंभीर अवस्था में देवघर में चल रहा है. पहली घटना दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर दुधानी टॉवर चौक के निकट महावीर मंदिर के सामने बुधवार की सुबह हुई. यहां कोयला लदे एक ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक राहुल कुमार दूबे कुम्हारपाड़ा मुहल्ले का रहने वाला था और घर से मवेशियों के लिए चोकर-बेसन लेकर लौट रहा था.
इसी दौरान मसलिया मोड़ से निकलने के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. पिछला पहिया उसके शरीर में चढ़ गया और साइकिल सहित वह उस पहिये में फंसा रह गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तो उसे सदर अस्पताल लाया गया, वहां से उसे फौरन रेफर कर दिया गया. अत्यधिक खून बहने की वजह से रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
वहीं देवघर-गोड्डा मार्ग में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोरदाहा के पास बाइक सवार दो युवक चलती ट्रक में सामने से टकरा गये. इस हादसे में भागलपुर जिले के सुनहौला थाना के तेलिया गांव के निरंजन यादव एवं विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. ये दोनों एक मुंडन संस्कार में शरीक होने देवघर जा रहे थे. इलाज के क्रम में निरंजन यादव की मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










