इवीएम के साथ चुनावकर्मी हुए रवाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2014 5:41 AM
दुमकाः गुरुवार को दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए 1,672 मतदान केंद्रों में मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए बुधवार को सभी मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिये रवाना हुए. संताल परगना महाविद्यालय परिसर में मतदान दलों के पार्टी मिलान के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक में उन्हें इवीएम उपलब्ध कराया गया, फिर एसपी कालेज परिसर से अपने-अपने […]
दुमकाः गुरुवार को दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए 1,672 मतदान केंद्रों में मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए बुधवार को सभी मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिये रवाना हुए. संताल परगना महाविद्यालय परिसर में मतदान दलों के पार्टी मिलान के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक में उन्हें इवीएम उपलब्ध कराया गया, फिर एसपी कालेज परिसर से अपने-अपने आवंटित वाहनों से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए.
दुर्गम मतदान केन्द्रों के मतदानकर्मियों को वाहन से हवाई अड्डा तथा हवाई अड्डा से हेलिकॉप्टर द्वारा उन्हें अपने मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया गया. उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी हर्ष मंगला एवं पुलिस अधीक्षक निर्मल कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से सेक्टर पदाधिकारियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को आवश्यक निर्देश दिया. मतदानकर्मियों को चुनाव सामग्री, इवीएम आदि उपलब्ध कराये जाने तथा उन्हें मतदान केंद्रों तक भेजे जाने की व्यवस्था को लेकर सामान्य प्रेक्षक भी इस दौरान एसपी कॉलेज में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










