पेट्रोल पंप लूट मामले में छह पर एफआइआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2014 2:54 AM

विज्ञापन

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर में सोमवार रात हुई थी वारदात शिकारीपाड़ा/दुमका कोर्ट : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर स्थित मेसर्स मेरी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप में सोमवार की रात हुई डकैती के मामले में पुलिस ने किसी आलम नाम के अपराधी के साथ-साथ छह अज्ञात अपराधियों […]

विज्ञापन

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर में सोमवार रात हुई थी वारदात

शिकारीपाड़ा/दुमका कोर्ट : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर स्थित मेसर्स मेरी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप में सोमवार की रात हुई डकैती के मामले में पुलिस ने किसी आलम नाम के अपराधी के साथ-साथ छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पेट्रोल पंप के मैनेजर विश्वजीत पाठक के बयान पर कांड संख्या 33/14 में अपराधियों के खिलाफ भादवि की दफा 395 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

मैनेजर विश्वनाथ पाठक ने बताया कि रात के दस बजे के बाद पेट्रोल पंप में स्टैंड के नीचे बिस्तर लगाकर वह सो गया था. अचानक कुत्तों के भौकने की आवाज से उसकी नींद टूटी, तो देखा की चार आदमी उसके सामने हैं और उसे गाली देते हुए चुप रहने को कहा. एक ने रिवाल्वर सटाकर उसे डीजी रुम में ले गया तथा पेंट की जेब से 8 हजार रुपये व चाबी निकाल ली. ऑफिस खोलकर टेबुल के दराज में रखे बिक्री के रुपये ले लिया. साथ ही साथ दराज से गोदरेज की चाबी निकालकर गोदरेज अलमीरा से रुपये निकाल लिया. श्री पाठक के मुताबिक 1496000 रुपये अपराधी ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola