विज्ञान में सबसे पीछे रहा दुमका जिला

Updated:
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित, संताल परगना मेंदुमका : झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में संताल परगना में विज्ञान संकाय का परिणाम कला एवं वाणिज्य की तुलना में बेहद ही खराब रहा है. विज्ञान संकाय में दुमका जिला सबसे फिसड्डी साबित हुआ है. विज्ञान में दुमका के केवल 19.11 […]

विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित, संताल परगना में
दुमका : झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में संताल परगना में विज्ञान संकाय का परिणाम कला एवं वाणिज्य की तुलना में बेहद ही खराब रहा है. विज्ञान संकाय में दुमका जिला सबसे फिसड्डी साबित हुआ है. विज्ञान में दुमका के केवल 19.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों को ही सफलता मिल सकी है.

पाकुड़, साहेबगंज एवं देवघर जैसे जिलों की स्थिति भी अच्छी नहीं रही. पाकुड़ में विज्ञान संकाय में 26.19, देवघर में 27.75, जामताड़ा में 30.25, गोड्डा में 31.15 तथा साहेबगंज में 25.74 प्रतिशत छात्र ही सफल घोषित हुए हैं.

कला संकाय में सबसे अच्छा परिणाम साहेबगंज का रहा. यहां के 72.16 प्रतिशत छात्र इस संकाय में उत्तीर्ण हुए. इस संकाय में सबसे खराब रिजल्ट गोड्डा जिले का (53.07 प्रतिशत) रहा. वाणिज्य संकाय में देवघर का परिणाम 64.64 प्रतिशत, दुमका का 64.35 प्रतिशत, पाकुड़ का 61.42 प्रतिशत, जामताड़ा का 60.76 प्रतिशत, गोड्डा का 45.97 प्रतिशत तथा साहेबगंज का 46.35 प्रतिशत रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola