कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
शिकारीपाड़ा : कांग्रेस कमेटी की बैठक डाकबंगला परिसर में माणिक महतो की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर जिला सचिव हाबिल मुमरू की पहल पर इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में झामुमो को छोड़कर 41 कार्यकर्ताओं, तृणमुल कांग्रेस को छोड़कर रामचरण मुमरू के नेतृत्व में 15 कार्यकर्ता, मोतीलाल मुमरू के नेतृत्व में भाजपा के 27 कार्यकर्ताओं […]
शिकारीपाड़ा : कांग्रेस कमेटी की बैठक डाकबंगला परिसर में माणिक महतो की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर जिला सचिव हाबिल मुमरू की पहल पर इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में झामुमो को छोड़कर 41 कार्यकर्ताओं, तृणमुल कांग्रेस को छोड़कर रामचरण मुमरू के नेतृत्व में 15 कार्यकर्ता, मोतीलाल मुमरू के नेतृत्व में भाजपा के 27 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी में उनका योगदान कराया. उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में लूट-खसोट को कार्यकर्ता रोके तथा उसका सीधा लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए कमर कसे. उन्होंने कहा कि झामुमो, भाजपा, आजसू, गठबंधन की सरकार गिरते ही बिना आंदोलन के पंचायती राज प्रतिनिधियों को अधिकार मिला एवं अब विकास की गति भी अचानक तेज हो गयी है.
राजा मरांडी ने कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ी रही है. कांग्रेस के प्रयास से ही दुमका-रामपुरहाट पथ एवं आसनबनी-रघुनाथपुर पथ का निर्माण कार्य संभव हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस सड़क पर उतरेगी.
मौके पर जिला सचिव उमा शंकर साह, सचिव हाबिल मुमरू एवं असीम कुमार मंडल, युवा नेता बाल किशोर मरांडी, होपना किस्कू, बालेश्वर मुमरू, अरविंद सिंह, मनीर अंसारी, अलीमियां, राजू हेंब्रम, संजय मरांडी, ताहिर अंसारी, हमीद अंसारी, सुधुसुरी देवी, खुशबन बीबी, सेमशन मुमरू, रोमीइमाम, उमाशंकर साहा, हेमालुद्दीन अंसारी, अनंत साहा, यासीन अंसारी, मो अली, कांतो, आसीम मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










