जीत के प्रति हैं आश्वस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2014 6:25 AM

विज्ञापन

दुमका : झामुमो प्रत्याशी के रूप में दुमका संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने वाले सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि वे जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा: हमने अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया. राज्य दिलाया. जनता ने हमें अपना जन प्रतिनिधि चुना, तो हमेशा जनता के हित और विकास के […]

विज्ञापन

दुमका : झामुमो प्रत्याशी के रूप में दुमका संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने वाले सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि वे जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा: हमने अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया. राज्य दिलाया. जनता ने हमें अपना जन प्रतिनिधि चुना, तो हमेशा जनता के हित और विकास के लिए काम किया. अब भी काम करना चाहते हैं.

लोगों को सरकारी मदद मिले, गांव-समाज का विकास हो. हर घर के बेटा-बेटी पढ़े. नौजवानों को रोजगार मिले. श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है. हम इस मामले में सबसे समृद्ध है. कहीं भी हमारे झारखंड जैसा खनिज संपदा नहीं है. बावजूद हम गरीब हैं. हमें अपने यहां के संसाधनों की उपलब्धता के मुताबिक विकास करना चाहिए. हम जागरुक रहेंगे, तो हमारी खनिज संपदा को दूसरे लोग नहीं ले जा सकेंगे.

पहुंचे थे टाना भगत

दुमका : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के नामांकन के दौरान छोटानागपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में टाना भगत पहुंचे हुए थे. इन टाना भगतों ने अपने साथ लाये पारंपरिक वाद्ययंत्र और घंटी बजाकर उस वक्त श्री सोरेन का स्वागत किया, जब वे नोमिनेशन करने समाहरणालय पहुंचे. वहां से निकलने के बाद भी वाद्ययंत्र गूंजते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola