बहकावे में न आये जनता: हेमंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2014 6:25 AM

विज्ञापन

दुमका : खिजुरिया में झामुमो के उप प्रधान कार्यालय में चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान हेमंत सोरेन ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ यूपीए को एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश में जात-धर्म के नाम पर चुनाव कराये जा रहे हैं. देश की जनता अगर बहकावे में आती है, […]

विज्ञापन

दुमका : खिजुरिया में झामुमो के उप प्रधान कार्यालय में चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान हेमंत सोरेन ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ यूपीए को एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश में जात-धर्म के नाम पर चुनाव कराये जा रहे हैं. देश की जनता अगर बहकावे में आती है, तो अमन-चैन समाप्त हो जायेगा. सिर्फ और सिर्फ खून की नदियां बहेंगी. नदी में पानी नहीं खून नजर आयेगा.

यूपीए कार्यकर्ताओं से कहा कि फिरकापरस्त लोगों की चुनाव में हार ही नहीं मुंहतोड़ जवाब भी देना होगा, ताकि आगे वे चुनाव लड़ने का सपना न देंखे श्री सोरेन ने कहा कि कुछ चेहरे शक्ल बदलकर-चोला बदलकर पूरे देश का दौरा कर रहे हैं. इन राजनीतिक चेहरों को पहचानने की जरूरत है. कहा: समय आने पर एक-एक का नकाब उतारेंगे कि कैसे वे जनता को बेवकूफ बनाते रहे हैं.

भाजपा में मोदी ही नहीं पीएम के 13 उम्मीदवार: राजेंद्र

कांग्रेसी नेता व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा में मोदी ही नहीं 13 और पीएम पद के उम्मीदवार है, जो एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिसने खुद पार्लियामेंट नहीं देखा, वह पीएम बनने का सपना देख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola