राजनीति में आ गये हैं बिचौलिये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2014 6:06 AM

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोले हेमंत दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिकारीपाड़ा में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि राजनीतिक मैदान में इस बार कई दलाल और बिचौलिये उतर आये हैं. ऐसे बहरूपये नेताओं से मतदाताओं को दिग्भ्रमित होने और उनके बहकावे में आने से बचाना […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोले हेमंत

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिकारीपाड़ा में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि राजनीतिक मैदान में इस बार कई दलाल और बिचौलिये उतर आये हैं. ऐसे बहरूपये नेताओं से मतदाताओं को दिग्भ्रमित होने और उनके बहकावे में आने से बचाना होगा. बूथ कार्यकर्ताओं को उन्हें जागरूक करना होगा.

हेमंत सोरेन ने शिकारीपाड़ा मैदान में पूरे प्रखंड के 93 बूथों के 2,325 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी कोई जर्सी बांटेगा, कोई फुटबॉल टूर्नामेंट करायेगा तो कोई हंड़िया-दारू देगा. उन्होंने मतदाताओं से भी अपील किये कि वे हड़िया-दारू पर वोट न दें. श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो सुप्रीमो सह सांसद शिबू सोरेन ने भले ही बड़ी-बड़ी योजनाएं नहीं दी, लेकिन झारखंड अलग राज्य दिलाया. आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola