सरैयाहाट से नाबालिग लड़की का अपहरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2014 5:01 AM

विज्ञापन

सरैयाहाट : बरहेट गांव के ज्योतिन पासी ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का मामला थाना में दर्ज कराया है. जिसमें गांव के ही नागेश्वर राय एवं उसके पिता खुबलाल राय व माता आभा देवी को अभियुक्त बनाया है. आरोप है कि उसकी पुत्री 24 मार्च को सुबह शौच के लिए […]

विज्ञापन

सरैयाहाट : बरहेट गांव के ज्योतिन पासी ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का मामला थाना में दर्ज कराया है. जिसमें गांव के ही नागेश्वर राय एवं उसके पिता खुबलाल राय व माता आभा देवी को अभियुक्त बनाया है. आरोप है कि उसकी पुत्री 24 मार्च को सुबह शौच के लिए घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव के ही नागेश्वर राय ने उसकी पुत्री को भगा ले गया.

जब उक्त आरोपी के परिजन से इस संबंध में पूछताछ करने उसके घर पर गया तो उसके परिजन उसे गाली गलौज करते हुए कहा कि उसकी पुत्री को उनका बेटा ले गया है, उन्हें जो करना है वे करें. मामले में गांव में पंचायती बुलायी गयी पर आरोपी पक्ष नहीं माना. जिसके बाद थाना में इस मामले को दर्ज कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola