सेंट्रल लाइब्रेरी का ऑटोमेशन चुनाव के बाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2014 4:59 AM
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के पुस्तकालय समिति की बैठक वीसी प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय पुस्तकालय के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई. आचार संहिता के कारण कार्य को चुनाव के बाद आरंभ कराने का निर्णय लिया गया. उपकरणों की खरीद के लिए डीएस एंड डी […]
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के पुस्तकालय समिति की बैठक वीसी प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय पुस्तकालय के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई. आचार संहिता के कारण कार्य को चुनाव के बाद आरंभ कराने का निर्णय लिया गया.
उपकरणों की खरीद के लिए डीएस एंड डी रेट और विभिन्न कंपनियों के कोटेशन प्राप्त करने, समाचार पत्र व पत्रिकाओं की खरीद के लिए वार्षिक व्यय को लेकर प्राक्कलन तैयार करने और इसे पुस्तालय समिति से अनुमोदित कर वित्त समिति के समक्ष पेश करने के निर्णय लिए गये. इसके अलावा छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों से वसूले जाने वाले सामान्य सदस्यता शुल्क के निर्धारण पर भी चर्चा हुई. बैठक में संकायाध्यक्ष अशोक कुमार झा, डॉ पीके घोष, डॉ महेंद्र प्रसाद, डॉ मृदुला सिन्हा विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ योगेंद्र प्रसाद राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










