Dhanbad News : धनबाद में झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने मनाया विश्व पशु चिकित्सा दिवस
Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 29 Apr 2025 1:33 AM
बोले वक्ता- पशु चिकित्सकों के योगदान को दें विशिष्ट पहचान
झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ (जेवीएसए) धनबाद इकाई की ओर से सोमवार को पेट क्लीनिक में विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया. इंटास फार्मा के सहयोग आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ डीके मिश्रा ने अपनी रचित पुस्तक ”माखनलाल चतुर्वेदी एक भारतीय आत्मा” सभी पशु चिकित्सकों को भेंट की. पशु चिकित्सा सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पशु चिकित्सकों को प्रेरित किया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिन्हा ने सभी सेवानिवृत्त विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले का मान बढ़ाने के लिए पशु चिकित्सकों को बधाई दी. अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार ने इस वर्ष के विश्व पशु चिकित्सा दिवस की थीम ”एनिमल हेल्थ टेक्स ए टीम” पर जोर देते हुए पशु चिकित्सकों के योगदान को विशिष्ट पहचान बनाने पर जोर दिया. मौके पर डॉ प्रवीण कुमार, डॉ बिपिन कुमार सिन्हा, डॉ केके तिवारी, डॉ असीम कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ सिद्दीकी, डॉ भीम प्रसाद समेत सभी पशु चिकित्सकों को डॉ दिलीप कुमार महतो (सचिव जेवीएसए) ने धन्यवाद दिया. अंत में पहलगाम हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










