घर के बगल में गांजा पीने से मना किया तो महिलाओं के साथ की मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 11:58 PM
घर के बगल में गांजा पीने से मना किया तो महिलाओं के साथ की मारपीट
लोयाबाद.घर के बगल में अड्डेबाजी व गांजा पीने से मना किया तो महिला के साथ मारपीट की गयी. मामला लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल के समीप का बताया जा रहा है. मामले में बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन युवकों ने एक परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की है. एक महिला का बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की गयी है, जबकि एक महिला के पेट में लात मारा गया. भुक्तभोगी परिवार ने पुलिस शिकायत देकर उन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि एकड़ा पुल के समीप रहने वाले एक परिवार अपने घर के पीछे की बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने का काम करवाना चाहता था. उसी के बगल मे कुछ युवक हमेशा अड्डेबाजी व गांजा पीते रहते हैं. उस कारण उनकी बहस उनलोगों से हो गयी. उस वक्त मामला सलट गया, लेकिन रविवार की सुबह फिर एक युवक द्वारा उनके घर में पत्थरबाजी की, जिसका विरोध करने पर उन युवकों ने घर की महिलाओ के साथ मारपीट की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










