Dhanbad News : कुजामा माइंस से चोरी का एक टन लोहा व स्क्रैप बरामद

Dhanbad News : कुजामा माइंस से चोरी का एक टन लोहा व स्क्रैप बरामद
Dhanbad News : लोदना क्षेत्र की कुजामा माइंस से शुक्रवार रात चोरों द्वारा लोहा और स्क्रैप चोरी कर ले जाने की कोशिश को सीआइएसएफ और घनुडीह पुलिस के जवानों ने नाकाम कर दिया. जवानों ने पांडेबेड़ा क्षेत्र से लगभग एक टन चोरी का सामान बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार चोर लोहा व स्क्रैप को गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे. सीआइएसएफ की गश्ती टीम ने पांडेबेड़ा के पास घेराबंदी कर सामान जब्त कर लिया. चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. बरामद लोहा व स्क्रैप को बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि लोदना क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में चोरों का हौसला बुलंद है. दिन-रात कोयले और लोहे की चोरी की जा रही है. बीसीसीएल के कबाड़ वाहनों को लोहा चोरों द्वारा काटकर बेचा जा रहा है. चोरी का सामान लोहा गोदामों के माध्यम से बलियापुर-गोविंदपुर भेजा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










