Dhanbad News: दिन भर छाये रहे बादल, शाम में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Dhanbad News: जलजमाव से लोग परेशान, सड़कों पर वाहनों का आवागमन हुआ कम, आठ आठ जून से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है.
धनबाद, जिले में शनिवार को दिनभर बादल छाये रहे और उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे. शाम को तेज हवा और गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि बारिश के बाद जलजमाव से परेशानी बढ़ गई. जाम नालियों के कारण पानी सड़कों और आसपास की दुकानों में भर गया. कई मुख्य सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
37 डिग्री रहा तापमान
सुबह में कड़ी धूप के बाद दोपहर 12 बजे के बाद बादल छाने लगे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने और बादलों के आने के कारण उमस बढ़ गयी. दिन भर लोग पसीने से तर-बतर रहे. वहीं शाम को हवा के साथ हुई तेज बारिश से राहत मिली. वहीं सड़काें पर वाहनों की आवागम कम हो गयी.
जलजमाव से लोग परेशान
जाम नालियों के कारण रणधीर वर्मा चौक स्थित खादी भंडार में पानी भर गया. बारिश थमने के बाद लोग पानी को बाल्टी से बाहर निकालने में जुटे रहे. वहीं डीआरएम चौक, पुलिस लाइन, गया पुल, धनबाद क्लब के सामने समेत अन्य जगहों पर पानी भर गया.
आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में बादल छाये रहने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे मौसम और अधिक सुहावना रहने के आसार हैं. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है. विभाग की मानें तो 10 जून तक बादल आते रहेंगे. इसके मजबूत होने पर हल्की बारिश हो सकती है. आठ आठ जून से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










