Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच का पैथोलॉजी विभाग हुआ डिजिटल, बिलिंग व जांच रिपोर्ट सेवा हुई ऑनलाइन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच का पैथोलॉजी विभाग हुआ डिजिटल, बिलिंग व जांच रिपोर्ट सेवा हुई ऑनलाइन

Dhanbad News: जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा विभाग का चक्कर, आठ जून से बायोकेमिस्ट्री विभाग की सेवाएं ऑनलाइन करने की तैयारी.

विज्ञापन

धनबाद, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर एसएनएमएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग को शनिवार को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया. इसके साथ ही विभाग में ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. अब मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध करा दी जाएगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नई व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा, भीड़ कम होगी और रिपोर्ट वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनेगी. जांच से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का डिजिटल रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा. इससे भविष्य में मरीजों का मेडिकल डेटा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.

अस्पताल प्रबंधन ने आठ जून से बायोकेमिस्ट्री विभाग की रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन करने की पूरी तैयारी कर ली है. विभाग में तकनीकी कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसके शुरू होने के बाद बायोकेमिस्ट्री जांच कराने वाले मरीजों को भी रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी. वे अपने मोबाइल पर ही रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे.

लगातार डिजिटल हो रहीं अस्पताल की सेवाएं

एसएनएमएमसीएच में चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है. गुरुवार को ही अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग और फार्मेसी को ऑनलाइन किया गया था. अब पैथोलॉजी विभाग के जुड़ने से डिजिटल सेवाओं का दायरा और बढ़ गया है. अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी प्रमुख विभागों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया जाए, ताकि मरीजों को एकीकृत एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola