गोमो में चाकू से महिला पर हमला, हालत गंभीर, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 2:26 AM
गोमो स्टेशन के उत्तर पल्ली में सुनसान स्थल अज्ञात लोगों ने रात में किया हमला
गोमो स्टेशन के उत्तर पल्ली में सुनसान स्थल अज्ञात लोगों ने रात में किया हमला गोमो. गोमो स्टेशन के उत्तर पल्ली स्थित आरआरआइ बिल्डिंग के निकट रविवार की रात किसी ने एक महिला को चाकू मार घायल कर दिया. तोपचांची सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि घायल महिला कलावती देवी (43) गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी के कोरिडीह की रहने वाली है. वह गोमो में सब्जी बेचती है. आरआरआइ बिल्डिंग के निकट सुनसान स्थल पर रात में किसी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसके कमर तथा पेट में चाकू से हमला किया गया है. इससे उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर हरिहरपुर थानेदार गिरधर गोपाल के निर्देश पर एएसआइ देवनाथ रजक दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल महिला को तोपचांची सीएचसी (साहोबहियार) पहुंचाया. घायल महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपराधियों को नहीं जानती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










