ePaper

Dhanbad News : मां- बाप व पड़ोसी का हक जरूर अदा करें : मौलाना इरफान

Updated at : 24 Oct 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मां- बाप व पड़ोसी का हक जरूर अदा करें : मौलाना इरफान

Dhanbad News : मां- बाप व पड़ोसी का हक जरूर अदा करें : मौलाना इरफान

विज्ञापन

Dhanbad News : बलियापुर के आमझर में जलसा इस्लाहे मुआशरा व तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुरुवार की रात को किया गया, जिसमें दारुल उलूम देवबंद उत्तर प्रदेश के मौलाना इरफान साहब ने जलसे का खिताब करते हुए कहा कि इल्म से ही मुल्क की तरक्की होगी. मां- बाप व पड़ोसी का हक जरूर अदा करें. मोहतमिम मदरसा इसलाहुल मुस्लमीन सरकारडीह के हजरत मौलाना इसहाक साहब कासमी ने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम जरूरी है. बच्चों को बेहतर तालीम दें. बच्चे तालीम तरबीयत में आगे रहें. मौके पर हजरत मौलाना मो ताहा, मौलाना सोहराब, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना मो हैदर साहब, मौलाना आबीद, कारी जैनुल आबेदीन, मौलाना अली हुसैन, अब्दुल रसीद, सिराजुद्दीन अंसारी, शेख हसीम, मुमताज मुगेश आलम, मुबारक अंसारी, शेख यासीन, शेख हातीम, अब्दुल अजीज, मौलवी तौहीद, अमजद अली, अब्दुल जब्बार, अफरोज खान, शेख शमीम, ताहीर अंसारी, शेख अफजल, शेख शब्बीर आदि मौजूद थे. मुल्क के अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola