Dhanbad News:: छठ पर धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छठ पर जिले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने जिले के प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की है.

विज्ञापन

प्रमुख घाटों में तैनात रहेंगे गोताखोर, जिला नियंत्रण कक्ष भी रहेगा सक्रियसभी अंचल व प्रखंड में क्यूआरटी एक्टिव

धनबाद.

छठ पर जिले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने जिले के प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की है, ताकि किसी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो 27 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 28 अक्टूबर को छठ पर्व की समाप्ति तक कार्यरत रहेगा. इसका संचालन कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर व कार्यपालक दंडाधिकारी लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगा. कंट्रोल रूम के फोन नंबर (0326-2311217 व 0326-2311807) भी जारी किये गये हैं.

पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

कतरास, छाताटांड़, धनबाद, झरिया, सिंदरी, बाघमारा सहित एगारकुंड, केलियासोल, पुटकी, तोपचांची, बलियापुर, निरसा, टुंडी, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर और चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्रों के प्रमुख तालाबों व नदी किनारे छठ घाटों पर पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है. इसमें संबंधित क्षेत्र के सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी शामिल रहेंगे.

अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में होगी चिकित्सक, पारा मेडिकल टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था

सुरक्षा के लिए राजेंद्र सरोवर, लोको टैंक, खोखन तालाब, मनईटांड़ छठ तालाब, रानी बांध धैया, झरिया के राजा तालाब, बिग बाजार के सामने सुगियाडीह तालाब, खुदिया नदी गोविंदपुर, पंचेत डैम, मैथन, पुटकी के नील कोठी तालाब, लाल बंगला छठ घाट डूंगरी झरिया और मोहलबनी छठ घाट समेत अन्य घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गयी है. वहीं सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, पारा मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें. धनबाद, झरिया और सिंदरी के अग्निशमन पदाधिकारियों को फायर ब्रिगेड वाहन और यंत्र चालू अवस्था में रखने के निर्देश दिए गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola