पति-पत्नी व प्रेमिका का विवाद थाना पहुंचा
Updated at : 10 Jun 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

लोयाबाद बीस नंबर में पति-पत्नी और वो विवाद रविवार को लोयाबाद थाना पहुंच गया. विवाहिता और उसके पति की प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गयी.
विज्ञापन
लोयाबाद.
लोयाबाद बीस नंबर में पति-पत्नी और वो विवाद रविवार को लोयाबाद थाना पहुंच गया. विवाहिता और उसके पति की प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गयी. थाना में करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास चल रहा है. दोनों पक्षों का घर आमने-सामने है. शनिवार और रविवार को इसी बात पर युवक की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच मारपीट हो गई. मामले को सामाजिक स्तर पर कई बार प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई. उसे बच्चा भी है. उसे जब पता चला कि सामने वाली महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है उसके साथ उनके पति का अवैध संबंध है, उसने इसका विरोध शुरू किया. इस पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हद तो त हो गयी जबकि पति के प्रेमिका ने उसकी पिटाई कर दी. पति ने थाना में कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड सकता है लेकिन प्रेमिका को नहीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




