सएनएमएमसीएच : गर्भवती को नहीं मिला स्ट्रेचर, गायनी वार्ड में जमीन पर हुआ प्रसव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 2:07 AM
सवाल : ए में बदइंतजामी पर कब तक चुप रहेंगे जवाबदेह, इमरजेंसी से गायनी वार्ड तक पैदल गयी महिला
जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में बदइंतजामी का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रसूता को जमीन पर बच्चे को जन्म देना पड़ा. प्रसव पीड़ा के बाद उक्त महिला को मंगलवार को एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी पहुंची. यहां उसे नहीं देखा गया, बल्कि पैदल ही गायनी विभाग की ओपीडी में भेज दिया गया. गायनी वार्ड ले जाने के लिए उसे न तो ह्वील चेयर दिया गया और ना ही स्ट्रेचर. किसी तरह उक्त महिला पैदल गायनी वार्ड पहुंची. यहां पर अत्यधिक भीड़ होने की वजह से उसे इंतजार करने को कहा गया. इसके बाद दर्द से बेचैन महिला जमीन पर बैठ गयी. वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया.
क्या है मामला :
बताया जाता है कि बोकारो की रहने वाली सलमा कुछ दिनों पूर्व अपने रिश्तेदारों के यहां झरिया आयी थी. यहीं पर उसे प्रसव पीड़ा उठा. उसके शुभचिंतक उसे सुबह 10.30 बजे एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी ले गये. यहां से उसे गायनी विभाग के ओपीडी में भेज दिया गया. परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी में ही सलमा को भर्ती कर लिया जाता, तो यह नौबत नहीं आती. ओपीडी में प्रसव के बाद जमीन पर पूरा खून बिखर गया. बाद में चिकित्सकों ने महिला और उसके नवजात को अस्पताल में भर्ती किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










