नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपी पकड़ाये
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 Jun 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

धनसार पुलिस कर रही है पूछताछ
विज्ञापन
धनसार.
धनसार थाना क्षेत्र दहुआटांड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नाटकीय ढंग से प्रेमी समेत छह आरोपियों को धर दबोचा है. धनसार पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पकड़े गए आरोपियों में चंदन साव, सोनू कुमार, निरंजन समेत तीन नाबालिग शामिल हैं. बता दे कि प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को शादी का झांसा देकर दहुआटांड़ बुलाया. इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने लड़की को पांच लड़कों को सौंप दिया. उक्त पांचों उसे जंगल में गये और दुष्कर्म कर वीडियो बनाया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी भाग गये. मामले में पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर धनसार थाना में केस दर्ज किया गया. इसके बाद घटना के 24 घंटों के अंदर पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया. पकड़े गये लड़कों में एक चंदन साव की शादी चार माह पूर्व हुई थी, वह टेंपो चालक है.ऐसे पकड़े गये आरोपी :
पुलिस एक आरोपी चंदन साव को पहले पकड़कर धनसार थाना ले गयी. इसके बाद चंदन के मोबाइल से अन्य आरोपियों को बारी-बारी से मिलने का बहाना बनाकर दूसरी जगह पर बुलाया. इसके बाद घात लगाकर पुलिस ने सभी को पकड़ा.मनोज कुमार पांडे, प्रभारी, धनसार थाना : इस मामले में छह आरोपियों को पकड़ा गया है. एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




