दूसरे सामान्य प्रेक्षक पहुंचे धनबाद, ली तैयारियों की जानकारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 1:53 AM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की.

विज्ञापन

धनबाद.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र धनबाद के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के थवसीलन शनिवार को धनबाद पहुंचे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की. उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सामान्य प्रेक्षक का स्वागत किया. मुलाकात के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त से जानकारी ली. इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, सहायक आयुक्त उत्पाद संजय मेहता, सहायक श्रमायुक्त रंजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार मौजूद थे.

पूर्वाह्न 10 से 11.30 बजे तक मिल सकते हैं प्रेक्षक से : सामान्य प्रेक्षकः श्री थवसीलन पुराना सर्किट हाउस के दो नंबर कमरा में ठहरे हैं. उनका मोबाइल नंबर 9229627347 है. पूर्वाह्न 10:00 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक सभी राजनीतिक दल/अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता व आम मतदाता आवश्यकतानुसार दिये गये स्थान पर व उक्त मोबाइल नंबर पर प्रेक्षक महोदय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola