ePaper

Dhanbad News : दुर्गा पूजा मेला में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की है कड़ी नजर : एसएसपी

Updated at : 30 Sep 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : दुर्गा पूजा मेला में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की है कड़ी नजर : एसएसपी

Dhanbad News : दुर्गा पूजा मेला में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की है कड़ी नजर : एसएसपी

विज्ञापन

Dhanbad News : वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी मंगलवार शाम कतरास थाना पहुंचे. कतरास में चल रहे मेले व पूजा पंडालों की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार एवं कतरास थानेदार असित कुमार सिंह मेले में लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा. कहा कि यदि उद्दंडता करते कोई पकड़ाये, तो उस पर कार्रवाई करें. एसएसपी आधा घंटे तक कतरास थाना में रहे. फिर बाहर पंडालों का निरीक्षण कर निकल गये.

ड्रोन कैमरे से की जायेगी मेला की निगरानी

: झरिया. सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में झरिया इंस्पेक्टर सह थानेदार शशि रंजन कुमार ने बाइक से विभिन्न स्थानों का दौरा कर दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया. विभिन्न पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की जांच की. कहा कि ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola