Dhanbad News: बिनोद नगर में पोल हुआ क्षतिग्रस्त, 16 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Sep 2025 2:32 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: विनोद नगर में बिजली के 11 केवीए पोल क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़ी आबादी को शनिवार की रात से रविवार की शाम तक गंभीर कटौती का सामना करना पड़ा. शनिवार की रात लगभग एक बजे ट्रक के धक्के से विनोद नगर लाइन किनारे बिजली का 11 केवीए पोल क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

विनोद नगर में बिजली के 11 केवीए पोल क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़ी आबादी को शनिवार की रात से रविवार की शाम तक गंभीर कटौती का सामना करना पड़ा. शनिवार की रात लगभग एक बजे ट्रक के धक्के से विनोद नगर लाइन किनारे बिजली का 11 केवीए पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इससे पूरे विनोद नगर इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गयी. रात होने की वजह से मेंटेनेंस कार्य शरू नहीं हो पाया. रविवार की सुबह जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने मेंटेनेंस कार्य शुरू किया. नये पोल की व्यवस्था की गयी. पोल को खड़ा करने के बाद क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के बाद शाम के 5:50 बजे इलाके की बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. ऐसे में विनोद नगर व आस-पास के लोग शनिवार की रात से रविवार की शाम तक घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे.

गोधर पीएसएस से देर रात बिजली हुई बहाल, मनईटांड़ से सात घंटे ठप रही आपूर्ति

मेंटेनेंस कार्य को लेकर जेबीवीएनएल के गोधर व मनईटांड़ सबस्टेशन से रविवार को सात घंटे बिजली कटौती की घोषणा की थी. गोधर पीएसएस में 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य किया गया. वही मनईटांड़ सबस्टेशन में एबी स्विच बदल नया लगाया गया. दोनों सबस्टेशन से तय समय पर बिजली कटी. शाम को लगभग पांच बजे मनईटांड़ पीएसएस से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गयी. वही गोधर सबस्टेशन से शाम के छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. इसके कुछ देर में बिजली का तार टूटने व उसके संपर्क में आने से बच्चे की हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सबस्टेशन का घेराव कर दिया. देर रात तक मामला शांत होने पर इस पीएसएस से बिजली सप्लाई शुरू की गयी. गोधर सब स्टेशन से पावर सप्लाई बंद होने से बैंकमोड़, मटकुरिया, वासेपुर, विकास नगर, धोवाटांड़ समेत केंदुआ व करकेंद तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. वही मनईटांड़ पीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद रहने से पुराना बाजार, मनईटांड़, जोड़ाफाटक, धनसार, गांधी नगर, अशोक नगर समेत अन्य इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता प्रभावित हुए.

मेंटेनेंस के लिए कई इलाकों में आज भी होगी कटौती

दुर्गा पूजा को लेकर शहर में मेंटेनेंस का कार्य जारी है. ऐसे में हर दिन शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली के जर्जर तार, केबल समेत उपकरणों को बदलने व तारों पर सटे पेड़ के डाल हटाने का कार्य जारी है. सोमवार को सरायढेला, हीरापुर, बरटांड़, पॉलेटेक्निक रोड, झारूडीह आदि इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के लिए अलग-अलग समय में कटौती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola