Dhanbad News : 15 नवंबर से नये स्वरूप में दिखेगा सदर अस्पताल परिसर का एमटीसी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बच्चों की बेहतर देखभाल के साथ आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

विज्ञापन

Dhanbad News : सदर अस्पताल परिसर स्थित माल न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर (एमटीसी) अब एक नये और आकर्षक रूप में नजर आयेगा. जिले के कुपोषित बच्चों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए एमटीसी को सदर अस्पताल परिसर से एनसीडी बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जा रहा है. नयी बिल्डिंग में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों और माताओं की देखभाल की पूरी व्यवस्था की जा रही है. एनसीडी बिल्डिंग में एमटीसी का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है. झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर उपायुक्त औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन करेंगे. नयी बिल्डिंग के तैयार होने के साथ ही धनबाद का एमटीसी अब एक मॉडल सेंटर के रूप में उभरेगा.

बता दें कि पूर्व में सदर अस्पताल परिसर के ऊपरी तल पर एमटीसी का संचालन किया जाता था. जगह की कमी के कारण इसे अस्पताल परिसर स्थित दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के साथ इसे विकसित करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया था.

बच्चों के लिए होगी खेलकूद की व्यवस्था :

नयी एमटीसी में विशेष रूप से बच्चों के लिए खेलने के उपकरण और मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है. इससे उपचार के दौरान उनका मानसिक तनाव कम होगा. रंगीन दीवारें, खिलौनों से सजे कमरे और स्वच्छ वातावरण बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करेंगे. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने कहा कि एमटीसी में भर्ती होने वाले बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा :

नयी बिल्डिंग में 24 घंटे निर्बाध बिजली और पानी की सुविधा के लिए विशेष पावर बैकअप की व्यवस्था की गयी है. साथ ही किचन, स्टोर रूम, डाइनिंग एरिया और स्टाफ रेस्ट रूम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही है.

पहले से बेहतर होगी चिकित्सा उपकरण और स्टाफ सुविधा :

एमटीसी में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाये जा रहे हैं. इसके अलावा कुपोषण से पीड़ित बच्चों के वजन, ऊंचाई और पोषण स्तर की जांच के लिए डिजिटल डिवाइस उपलब्ध कराये जायेंगे. वहीं नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों के लिए अलग से विश्राम कक्ष और ड्यूटी रूम भी तैयार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola