ePaper

Dhanbad News: हर एरिया लक्ष्य के मुताबिक कोयला खनन व डिस्पैच करें : सीएमडी

Updated at : 26 Oct 2025 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: हर एरिया लक्ष्य के मुताबिक कोयला खनन व डिस्पैच करें : सीएमडी

Dhanbad News: बीसीसीएल. एरिया जीएम, आउटसोर्सिंग प्रबंधन व ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि एरिया प्रबंधन लक्ष्य के मुताबिक क्वालिटी कोल प्रोडक्शन और डिस्पैच करें. इसके लिए कंपनी में, जो भी समस्याएं उसका त्वरित निष्पादन करें, ताकि उत्पादन में बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सके. लक्ष्य से कम उत्पादन व डिस्पैच अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सीएमडी ने शुक्रवार की शाम कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में एरिया जीएम व विभागाध्यक्षों के साथ-साथ कंपनी के सभी आउटसोर्सिंग व ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टरों के साथ पांच घंटे तक मैराथन बैठक की. सीएमडी श्री अग्रवाल ने एक-एक कर सभी एरिया का रिव्यू करते हुए हर दिन 1.10 लाख टन उत्पादन व 1.25 लाख टन कोयला डिस्पैच करने का निर्देश दिया है. बैठक में निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक तकनीकी (परिचालन) संजय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

कैपेसिटी यूटिलाइजेशन बढ़ाने पर जोर

सीएमडी ने विभागीय उत्पादन पर जोर देते हुए मशीन का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन बढ़ाने पर जोर दिया. विभिन्न कोलियरी के स्टॉक में पड़े पुराने कोयला स्टॉक को जल्द से जल्द डिस्पैच करने के निर्देश दिये. सीएसआर कार्यों पर जोर देते हुए एरिया प्रबंधन को सीएसआर कार्य पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया.

ट्रांसपोर्ट-टू साइडिंग पर बल

सीएमडी श्री अग्रवाल ने कंपनी के आउटसोर्सिंग व ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टरों को भी हर हाल में लक्ष्य के मुताबिक उत्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अन्यथा पेनाल्टी के साथ काम टर्मिनेट करने की चेतावनी भी दी है. खास कर ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टरों अपने लक्ष्य के मुताबिक कोयला डिस्पैच करना का निर्देश दिया गया है. साथ ही ट्रांसपोर्ट टू साइडिंग पर विशेष जोर दिया है.

1.20 लाख टन डिस्पैच जरूरी

सूचना के मुताबिक बीसीसीएल वर्तमान में अपने वार्षिक लक्ष्य का 70 प्रतिशत उत्पादन व 74 प्रतिशत ही कोयला डिस्पैच कर सकी है. कंपनी को चालू वित्तीय वर्ष में मुनाफा कमाने के लिए हर दिन कम से कम 1.20 लाख टन कोयला उत्पादन सुनिश्चित करना हर हाल में आवश्यक है. अन्यथा कंपनी नुकसान में चली जायेगी. ऐसे में सीएमडी श्री अग्रवाल ने एरिया जीएम को हर हाल में लक्ष्य के मुताबिक कोयला डिस्पैच के निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola