Dhanbad News : माइंड मैटर्स सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा

Dhanbad News : माइंड मैटर्स सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा
Dhanbad News : श्री अग्रसेन जयंती पखवारा के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित सेमिनार माइंड मैटर्स का आयोजन शनिवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला में किया गया. शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ एसके भगानिया, मारवाड़ी सम्मेलन झरिया अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, अग्रसेन जयंती महोत्सव के संयोजक दीपक अग्रवाल व मुख्य वक्ता डॉ शुभम नारनोली (न्यूरो-मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ) ने किया. श्री नारनोली ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि सोचने, महसूस करने और प्रतिक्रिया देने की स्वस्थ क्षमता है. यदि मन अस्थिर है, तो कोई भी बाहरी सफलता सुख नहीं दे सकती. मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, मायुमं के पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल, श्याम सुंदर साह, महेश जालूका, प्रमोद जालूका, अनिल खरकिया, दीपक अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, दिनेश शर्मा, शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




