विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 1:34 AM
विज्ञापन
कालूबथान ओपी क्षेत्र के लखियाबाद, काशीटांड़ का मामला
विज्ञापन
कालूबथान ओपी क्षेत्र के लखियाबाद, काशीटांड़ का मामला
कालूबथान.
कालूबथान ओपी क्षेत्र के लखियाबाद के काशीटांड़ टोला में रविवार को निताई गोराईं की 24 वर्षीय पत्नी भादु गोराईं का शव पुलिस ने उसके घर से खटिया पर संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है. कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतका के पति निताई गोराईं ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगा कर अपनी जान दी है. घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हैं. इधर, सूचना पाकर मृतका के मायके वाले काशीटांड़ पहुंचे. मायके वालों ने भादु की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस छानबीन कर रही है.मृतका ने चार पहले किया था प्रेम विवाह :
भादु गोराईं ने चार साल पहले निताई गोराईं के साथ खोकरापहाड़ी काली मंदिर में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रेम विवाह किया था. मृतका के दो बच्चे एक दो साल का पुत्र व दूसरी छह माह की एक बेटी है. ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










