Dhanbad News: वोकल फॉर लोकल को बनायें जीवन का हिस्सा : राज सिन्हा

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: भूली में स्वदेशी अपनाने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को भूली शक्ति मार्केट व अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानदारों, युवाओं और आम लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की. विधायक ने लोगों से कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की नयी शक्ति और आत्मगौरव का संकल्प है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे वोकल फॉर लोकल को जीवन का हिस्सा बनायें. विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी अपनाने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इस अवसर पर व्यवसायियों और आम लोगों ने बचत उत्सव और जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान, सुमन सिंह, निवर्तमान पार्षद अशोक यादव, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह बिल्लू, सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह, समाजसेवी मानस रंजन पाल, जितेंद्र कुमार, मनमोहन सिंह, रजनीश तिवारी, बबलू सिंह, विजेंद्र कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola