Dhanbad News : मैथन सिरामिक ने चलाया कचरा उठाव अभियान

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मैथन सिरामिक ने चलाया कचरा उठाव अभियान

विज्ञापन

Dhanbad News :मैथन सिरामिक लिमिटेड द्वारा दुर्गापूजा पर चलाये जा रहे स्वच्छता पखवारा के क्रम में शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में कचरा उठाव सोमवार को किया गया. पंचायत की मुखिया चंचल देवी ने कंपनी प्रबंधन से उनके पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने की पहल की गयी थी. पंचायत क्षेत्र के कुमारधुबी बाजार जाने वाले रास्ता न्यू रोड, सिन्हा होमियो क्लिनिक के समीप, गाडीखाना सहित आसपास के क्षेत्रों में जेसीबी व ट्रैक्टर से कचरा उठा कर सफाई करवाया गया. सीएसआर अधिकारी गोविंद प्रसाद ने कहा कि कंपनी द्वारा विभिन्न पंचायत में कचरा का उठाव कर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola