अंडर 12 में मान रस्तोगी व अंडर 16 में सिद्धि बनी विजेता
Updated at : 15 Jun 2024 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद क्लब का इंट्रा क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद क्लब के इंट्रा क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को कई मैच खेले गये. इसमें अंडर 12 वर्ग में मान रस्तोगी ने दर्श कथूरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं अंडर 16 गर्ल्स में सिद्धि सिंह ने याचना अग्रवाल को एकल मुकाबले में हराया. अंडर 19 में विवान ने ईशान अग्रवाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. युगल मुकाबले में अगम मुंजाल और रचित गुप्ता की जोड़ी में विवान और वैभव अग्रवाल को हराकर फाइनल में जगह बनायी. 35- 45 वर्ग में अमित सिन्हा ने अखिल सचदेवा को हराकर फाइनल में जगह बनायी. महिला वर्ग में रितिका नागपाल ने शीतल सोनी को हराकर खिताब जीता. आयोजन को सफल बनाने में क्लब के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ अभिषेक अग्रवाल, रितेश गुटगुटिया, क्लब जनरल मैनेजर रजत मुखर्जी, मैच रेफरी समीर कुमार, अंपायर शुभोजीत दत्ता और श्रुति का अहम योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




