Love Marriage: लव मैरिज का हुआ विरोध तो प्रेमी के बाद प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में ही करा दी शादी

जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती प्रेमी जोड़ा
Love Marriage: धनबाद में पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने जहर खा लिया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके स्वास्थ्य में सुधार है. परिजनों ने अस्पताल में ही उनकी शादी करा दी. पहले परिजन शादी को तैयार नहीं थे.
Love Marriage: धनबाद-धनबाद जिले के कुमारधुबी के प्रेमी युवक ने पहले जहर खाया, यह देख उसकी प्रेमिका ने भी जहर खा लिया. हालांकि दोनों की जान बच गयी. दोनों की हालत देख परिजनों ने दोनों की शादी बुधवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में ही करवा दी. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है.
दो साल से प्रेम प्रसंग, परिजनों ने शादी का किया विरोध
कुमारधुबी के आलोक वर्मा (24 वर्ष) और नेहा कुमारी (23 वर्ष) के बीच बीते दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था. दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खायीं. जब विवाह करना चाहा तो परिवार ने विरोध किया. निराशा में पहले आलोक वर्मा ने जहर खा दिया, उसके बाद नेहा ने भी जान देने की कोशिश की. दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली. जब दोनों के परिवार को उनकी गहरी भावनाओं का एहसास हुआ, तो उन्होंने अस्पताल में ही एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी. वर्तमान में दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत अभी पहले से बेहतर है. आलोक वर्मा ने बताया कि नेहा के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका ने किया था हंगामा
आलोक वर्मा ने सोमवार को जहर खा लिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अपने प्रेमी आलोक से मिलने के लिए नेहा ने मंगलवार की रात को एसएनएमएमसीएच की प्वाइजनिंग वार्ड के पास जमकर हंगामा किया. नेहा अपने प्रेमी आलोक से मिलने पहुंची और उसके पास रहने की जिद पर अड़ गयी, लेकिन प्रेमी के परिजनों ने उसे वार्ड में जाने से रोक दिया और जबरन बाहर निकाल दिया. इस पर नेहा भड़क गई और वार्ड के बाहर ही हंगामा करने लगी. बाद में उसने भी जहर खा लिया. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत में सुधार होने के बाद परिजनों ने बुधवार को अस्पताल में ही उनकी शादी करा दी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




