मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बनाया बंधक

थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाहीटांड़ (मधुगोड़ा) गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में रविवार की शाम प्रेमी युवक कुबरीटांड़ गांव निवासी बुधन महतो (21 वर्ष) को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. सूचना पर आसनबनी वन व बिराजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समेत दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और युवक को युवती से शादी करने की बात कहने लगे.
बरवाअड्डा : थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाहीटांड़ (मधुगोड़ा) गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में रविवार की शाम प्रेमी युवक कुबरीटांड़ गांव निवासी बुधन महतो (21 वर्ष) को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. सूचना पर आसनबनी वन व बिराजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समेत दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और युवक को युवती से शादी करने की बात कहने लगे.
क्या है मामला : बुधन महतो का कटाहीटांड, मधुगोड़ा की एक युवती से प्रेम प्रसंग था. रविवार को युवती ने फोन कर बुधन को मिलने अपने गांव बुलाया. बुधन अपने अपने दोस्त के साथ बाइक से प्रेमिका से मिलने पहुंचा. प्रेमी प्रेमिका साथ थे उस दौरान गांव के आधा दर्जन युवक पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. उसकी पिटाई की. प्रेमिका ने मारपीट करने से रोका. मौका पाकर युवक का दोस्त बाइक लेकर भाग गया.
इसके बाद युवक को गांव लाकर एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान बुधन ने बताया पिछले सप्ताह रॉन्ग नंबर से युवती से बात हुई. मैंने उससे कहा मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. युवती ने मेरा ह्ववाट्सऐप्प पर फोटो भेजने को कहा. फोटो भेजने के बाद उसने सामने से देखने के लिए मुझे बुलाया था. वहीं युवती का कहना है कि : गांव का एक आदमी हमेशा मुझे परेशान करता है. मेरे साथ गलत करना चाहता है. इससे परेशान होकर मैं आत्महत्या करना चाहती थी. इस बीच पिछले सप्ताह बुधन से फोन पर मेरी बात हुई. उसने मुझसे शादी करने की बात कही. आज उसे नजदीक से जानने के लिए बुलाया था. लड़का, लड़की दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते है. घटना की सूचना लड़के के परिजनों व बरवाअड्डा पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




