कतरास में बंद का दिखा मिला जुला असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

Updated:
विज्ञापन

कतरास में बंद का दिखा मिला जुला असर

कतरास में भाजपा के झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। दुकानें खुली रहीं और वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन

झारखंड बंद का कतरास कोयलांचल में मिला-जुला असर रहा. इस दौरान वाहनों का परिचालन जारी रहा और दुकानें खुली रही. हालांकि कतरास भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे नजर आए. सुबह करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हेमंत सोरेन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. भाजपा कार्यकर्ता बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से बंद का समर्थन करने और अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह कर रहे थे. कुछ देर के लिए दुकानदारों ने दुकान बंद किया और फिर खोल दिया.


विज्ञापन
Umesh Prasad Srivastava

लेखक के बारे में

By Umesh Prasad Srivastava

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola