यूआइडी सर्विस दुरुस्त, दो दिनों बाद फिर शुरू हुई रजिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद और गोविंदपुर में यूआइडी सर्विस की तकनीकी खराबी दूर होने के बाद प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का काम फिर से शुरू हो गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

एनजीडीआरएस एप्लिकेशन में यूआइडी सर्विस फेल होने के कारण पिछले दो दिनों से ठप पड़ी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री मंगलवार से फिर शुरू हो गयी. धनबाद और गोविंदपुर रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री का काम सामान्य रूप से शुरू होने के बाद क्रेता-विक्रेता के साथ डीड राइटरों को भी राहत मिली.

यूआइडी सर्विस में तकनीकी खराबी के कारण सोमवार तक रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा था. इससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सर्वाधिक परेशानी उन लोगों को हुई, जो रजिस्ट्री कराने दूसरे शहरों से धनबाद पहुंचे थे.

रजिस्ट्री नहीं होने के कारण उन्हें अपने काम के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. मंगलवार को सर्विस बहाल होने के बाद दोनों रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज शुरू हो गया और लंबित दस्तावेजों की प्रक्रिया आगे बढ़ी.


विज्ञापन
Sudhir Sinha

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola