लाठी चार्ज के विरोध में पुटकी में प्रदर्शन, भाजपा ने सरकार से मांगा जवाब
रांची में लाठी चार्ज के विरोध में पुटकी में प्रदर्शन I | Prabhat Khabar Network
रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पुटकी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर मंगलवार को धनबाद प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुटकी मोड़ स्थित प्रभु महतो चौक के पास विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा.
वहीं भाजपा समर्थकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया. प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह चौधरी और सांसद प्रतिनिधि राजीव महतो ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और राज्य सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ हुए व्यवहार की निंदा की तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष कन्हाई सिंह, केदार प्रसाद बर्णवाल, शिवनंदन पासवान, श्यामल राहा, मनीष पांडे, राहुल सिंह, नित्यानंद बर्णवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










