Dhanbad News: सेंधमारी कर जेवर दुकान से तीन लाख की संपत्ति की चोरी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Nov 2025 2:35 AM
Dhanbad News: बुधवार को दुकान खोलने पर घटना का चला पता
Dhanbad News: भूली. भूली ओपी क्षेत्र के भूली वासेपुर ओवरब्रिज के समीप स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स एंड वर्क शॉप में मंगलवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के गहनों की चोरी कर ली. बोर्रागढ़ निवासी दुकान संचालक अवधेश कुमार ने भूली ओपी पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया है कि बुधवार की सुबह मकान मालिक ने उन्हें फोन कर दुकान में हुई चोरी की जानकारी दी. मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमार कर चांदी की पायल 25 जोड़ा, चांदी की सिकड़ी 35 पीस, चांदी की बिछिया 40 जोड़ा, चांदी की अंगूठी 90 पीस, चांदी का बच्चों का गठिया 35 जोड़ा, चांदी की कटोरी 5 पीस,चांदी का चम्मच 4 पीस, चांदी का सिंदूर वाला किया 6 पीस, चांदी का लॉकेट 25 पीस, चांदी की ताबीज़ 30पीस, सोने की नथुनी, बेसर वजन आदि समेत करीब तीन लाख के जेवरों की चोरी कर ली गयी है. घटना की सूचना पर भूली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










