सीआइएससीइ रीजनल अंडर 19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता : जमशेदपुर ने रांची को हराया

Published at :23 Jul 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
सीआइएससीइ रीजनल अंडर 19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता : जमशेदपुर ने रांची को हराया

बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन

लोयला स्कूल तालडांगा चिरकुंडा में सीआइएससीइ रीजनल अंडर 19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई. प्रतियोगिता में धनबाद, भागलपुर, देवघर, रांची व जमशेदपुर जोन की विजेता टीम ने हिस्सा लिया. उद्घाटन चर्च के फादर अमातुस कुजूर, प्राचार्य जॉनी पी देवसिया, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर विवियाना ने किया. पटना जोन की टीम नहीं पहुंची. उसके कारण से दो दिवसीय प्रतियोगिता एक ही दिन में ही संपन्न हो गयी. फाइनल मैच रांची व जमशेदपुर के बीच खेला गया, जिसमें जमशेदपुर की टीम ने रांची की टीम को 42-25 के अंतर से हराया. तीसरे स्थान पर धनबाद की टीम रही. मुख्य अतिथि सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है. तनाव से दूर रहने के लिए खेलकूद जरूरी है और खेल में बच्चों को भविष्य तलाशने की जरूरत है. मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य जॉनी पी देवसिया, सिस्टर विवियाना, रीता सेन, संचिता कुंडू, सिस्टर शान्ता, सिस्टर रश्मि, खेल शिक्षक राकेश मंडल, शिक्षिका कमलजीत कौर, राजेश कुमार पाठक, राकेश उपाध्याय, तौसीफ खान, अजय प्रसाद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola