चतरा: PHC केंद्र का ममता वाहन बराती बुकिंग में, गर्भवती महिला मोटरसाइकिल से पहुंची अस्पताल
Chatra News: चतरा जिले में ममता वाहन नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को बाइक से ही अस्पताल लाया गया. मामले में स्वास्थ्य व्यवस्था और ममता वाहन सेवा पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा धर्मेद्र गुप्ता की रिपोर्ट
आपके शहर में
Chatra News: शनिवार की रात झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड स्थित टिकुलियाटांड़ गांव के सुमन भारती की पत्नी संजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें ममता वाहन का फायदा नहीं मिला. ममता वाहन उपलब्ध कराने को लेकर गांव के सहिया दीदी को सूचना देने के बावजूद भी उन्हें ममता वाहन का लाभ नहीं मिला. सहिया दीदी ने बताया कि फोन के माध्यम से ममता वाहन मालिक को बताया. मालिक ने बताया कि ममता वाहन बारात में बुकिंग चला गया है. आने के बाद भेज देंगे. दर्द से कराह रही महिला का दर्द सुनकर पीड़िता के देवर शिवम कुमार ने अपनी अपाची मोटरसाइकिल पर सवार कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदा लाया जहां प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है. परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है कहा कि सरकार जिस उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों बहाल किया है वे लोग अपने दायित्व को पूरा नहीं करते हैं. सिर्फ और सिर्फ मानदेय लेने के लिए पहुंचते हैं.
कुंदा में दो है ममता वाहन
पीएचसी कुंदा में प्रसव पीड़ित महिला को अस्पताल लाना प्रसव होने के बाद फिर उसे घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ममता वाहन की है. लेकिन ममता वाहन चालकों और मालिक की मनमानी से गरीब जनता परेशान है. गर्भवती महिला को अस्पताल लाने के बजाय ममता वाहन बराती ढ़ोने में ज्यादा व्यस्त है.
कर्मी हाजरी बनाने के बाद हो जाते है गायब
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदा में आधा दर्जन से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य केंद्र में अलग-अलग पदों पर बहाल हैं. लेकिन कई स्वास्थ्य कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज कर घर के लिए रवाना हो जाते हैं. स्वास्थ्य कर्मी उपस्थिति दर्ज करने के कुछ देर बाद घर चले जाते हैं. शनिवार को रात में एएनएम मौजूद थी बाकी सभी स्वास्थ्य कर्मी गायब देखे गए. प्रसव कराने पहुंची महिला के परिजन अस्पताल का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे जहां एएनएम मौजूद थी.
लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी और ममता वाहन चालकों पर होगी करवाई
चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार संजीव ने बताया कि इस तरह का मामले की जानकारी नहीं है. आपके माध्यम से जानकारी मिली है मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मी और ममता वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए